होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और रामलाल मारकंडा ने की JP नड्डा से मुलाकात, हार की दी रिपोर्ट

कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और रामलाल मारकंडा ने की JP नड्डा से मुलाकात, हार की दी रिपोर्ट

 

हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज है। इस राजनीतिक हलचल के बीच कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, रामलाल मारकंडा दिल्ली पहुंचे हैं। कैबिनेट मंत्री रामलाल मारकंडा के साथ महेंद्र सिंह ठाकुर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। महेंद्र सिंह ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी थे। और साल 2019 में बीजेपी की करीब 4 लाख की लीड को बचाने में नाकाम रहे और कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी के प्रत्याशी को करीब साढ़े 8 हजार मतों से मात दे दी। 

इसके अलावा लाहौल-स्पीति से विधायक और हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रामलाल मारकंडा भी अपने इलाके से लीड दिलाने में असफल रहे। यही नहीं, ऐसे कई अन्य विधायक भी इस सूची में शामिल हैं। जो अपने इलाके से लीड नहीं दिला सके। ऐसे में मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र सिंह और जनजातीय जिला के नेता माने जाने वाले रामलाल मारकंडा का दिल्ली आना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है।

इस मुलाकात में उपचुनाव में बीजेपी के विरुद्ध गए नतीजों को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में उपचुनाव में बीजेपी के विरुद्ध गए नतीजों को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों ही मंत्रियों ने जगत प्रकाश नड्डा के सामने ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट भी रखी। अब देखना ये होगा की इस मुलाकात के बाद भाजपा नेता क्या एक्शन प्लान तैयार करते है और आने वाले विधानसभा चुनाव में उपचुनाव से मिली हार को कैसे जीत में तबदील करते हैं।  

यह भी पढ़ें- हिमाचल: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में हुई 18 नई गतिविधियां शामिल, इनको इतना मिलेगा फायदा


संबंधित समाचार