होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Actress Yuvika Choudharty को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Actress Yuvika Choudharty को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

 

हिसार: अपमानजनक टिप्पणी मामले में पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी (Actress Yuvika Choudharty ) को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने एक्ट्रेस से लगातार करीब 3 घंटे तक पूछताछ की, उसके बाद एक्ट्रेस को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया है।

दरअसल, युविका चौधरी अनुसूचित जाति के प्रति एक अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उन्होंने ये टिप्पणी मई 2021 में की थी। जिसके बाद इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। इतना ही नहीं अनुसूचित जाति के लोगों ने आपना गुस्सा जाहिर करते हुए उनके खिलाफ हांसी थाने में जमकर प्रदर्शन भी किया था। बता दें कि युविका द्वारा की गई टिप्पणी की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। जिसे सबूत के तौर पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को भी सौंपा थी, इस वीडियों के आधार पर ही उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। 

इस दलित अधिकार कार्यकर्ता ने एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज कराया था केस 

बीत दिन यानी सोमवार को एक्ट्रेस युविका चौधरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस जांच के लिए हांसी पहुंची थी। इस दौरान उनके पति प्रिंस नरूला (Prince Narula) भी उनके साथ मौजूद थे। युविका के खिलाफ एक दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने शिकायत पुलिस दर्ज कराई थी। इससे पहले वह क्रिकेटर युवराज सिंह और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली के बीच आई दूरी ! खुद अनुष्का ने पोस्ट कर बताया


संबंधित समाचार