होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लाहौर से कराची जा रहा विमान हुआ क्रैश, हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख

लाहौर से कराची जा रहा विमान हुआ क्रैश, हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख

 

पाकिस्तान में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। जिसके चलते 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। दरअसल, लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। विमान कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिरा गया। वही, विमान गिरने से कई मकानों में आग लग गई। ये हादसा कराची में लैंडिंग से ठीक पहले हुआ है। बताया जा रहा है कि  विमान में 98 लोग सवार थे। इसमें 90 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे। इस दुर्घटना की पुष्टि पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने की।

उन्होंने बताया कि फ्लाइट A-320, 98 यात्रियों को लेकर जा रही थी।विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वही, हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान के उतरने से 10 मिनट पहले उसका संपर्क टूट गया था।

वही, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'विमान हादसे से दुखी हूं पीआईए के सीईओ अरशद मलिक के संपर्क में हैं। हादसे की जांच शुरू की जाएगी। मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना और संवेदनाएं।' इसके अलावा पाकिस्तान एयरलाइंस के सीईओ अरशद मलिक ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कराची में लैंडिंग से पहले पायलट ने कहा था कि तकनीकी खराबी आ रही है।

पाकिस्तान में हुए विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेदुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तान में विमान दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना, और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' 

वही, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,' मुझे पाकिस्तान में हुए विमान हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ जिसमें कई लोगों की जान चली गई। बचे लोगों की खबर आशा की एक किरण है। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'

यह भी पढ़ें- Cyclone Amphan: बंगाल के बाद PM मोदी ने ओडिशा के लिए जारी किया 500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज


संबंधित समाचार