होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना संकट के बीच पेरू का अनोखा ऐलान, अब एक दिन महिला तो दूसरे दिन पुरुष निकलेंगे बाहर

कोरोना संकट के बीच पेरू का अनोखा ऐलान, अब एक दिन महिला तो दूसरे दिन पुरुष निकलेंगे बाहर

 

विश्वभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पूरी दुनिया में करीब 1,098,848 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है। ऐसे में इस कोरोना महामारी के चलते विश्व के कई देशों में लॉकडाउन भी किया गया है। इस बीच, कोरोना से निपटने के लिए पेरू ने एक अलग तरह के नियम की घोषणा की है।

दरअसल, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पेरू ने लिंग आधारित क्वारंटाइन की घोषणा की है। इसके अनुसार, अब एक दिन सिर्फ महिलाएं घर से बाहर निकलेंगी तो दूसरे दिन केवल पुरुष। ये नियम कल यानी शुक्रवार से लागू हो चुका है। वही, ये लिंग आधारित क्वारंटाइन का नियम 12 अप्रैल (रविवार) तक लागू रहेगा।

नियम के अनुसार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सिर्फ महिलाएं ही घर से बाहर निकल सकेंगी। बता दें कि पेरू के राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने  गुरुवार को इस नए नियम की घोषणा की। अब तक पेरू में कोरोना वायरस के 1,595 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने इजरायल के PM नेतन्याहू से फोन पर की बात, कोरोना से लड़ने पर हुई चर्चा


संबंधित समाचार