होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Panipat: 4 दिन से अन्न-जल त्यागे बैठे जैन मुनि का CM सैनी ने खुलवाया व्रत

Panipat: 4 दिन से अन्न-जल त्यागे बैठे जैन मुनि का CM सैनी ने खुलवाया व्रत

 

CM Nayab Singh Saini: पानीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर रात करीब 12 बजे गांधी मंडी स्थित एसएस जैन सभा के जैन स्थानक पहुंचे। यहां उन्होंने जैन मुनि डॉ. राजेश महाराज से मुलाकात की। इससे राजेश महाराज का अभिग्रह (संकल्प) पूरा हुआ।

मुनि ने संकल्प लिया था कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं नहीं आएंगे, तब तक वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे और व्रत नहीं खोलेंगे।

9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का अभिग्रह महोत्सव में आने का कार्यक्रम रद्द होने के बाद मुनि उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री के पहुंचने के साथ ही उनका संकल्प पूरा हुआ।

8 अक्टूबर को लिया था अभिग्रह

एसएस जैन सभा की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, डॉ. राजेश मुनि महाराज ने 8 अक्टूबर को अभिग्रह लिया था। 9 अक्टूबर को इसके पूरा होने पर पारणा निर्धारित था। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के आधार पर मुनि ने उनके हाथों आहार ग्रहण कर संकल्प पूरा करने का निर्णय लिया था। हालांकि, कार्यक्रम रद्द होने से उनका संकल्प अधूरा रह गया था।

मुख्यमंत्री को दोबारा बुलाने के लिए लिखा था पत्र

मुख्यमंत्री को 9 अक्टूबर को पहुंचने का कार्यक्रम ऐन मौके पर रद्द हो गया। इसके बाद मुनि ने उपवास जारी रखा और मुख्यमंत्री के आने तक पारणा नहीं करने का निर्णय लिया। जैन समाज ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोबारा आमंत्रित किया था। इसमें उनसे गांधी मंडी स्थित जैन स्थानक पहुंचकर मुनि का संकल्प पूरा कराने का आग्रह किया गया था।

27 साल की उम्र में दीक्षा, 2500 अभिग्रह का दावा

52 वर्षीय डॉ. राजेश महाराज ने 27 साल की उम्र में दीक्षा ली थी। उनके अनुसार, वे करीब 20 वर्षों में 2500 अभिग्रह पूरे कर चुके हैं। जैन धर्म में किसी विशेष उद्देश्य के लिए कठिन नियमों का पालन करते हुए संकल्प लेना अभिग्रह कहलाता है। मुनि के जीवन में तपस्या और साधना का विशेष महत्व रहा है।

3500 से अधिक पेंटिंग और ड्राइंग बना चुके

SS जैन सभा से मुनीष जैन ने बताया कि डॉ. राजेश महाराज पांच विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। वे अब तक 3500 से अधिक पेंटिंग और ड्राइंग बना चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने पानीपत में 20,870 लोगों से नशामुक्ति के संकल्प पत्र भरवाने की जानकारी भी दी है।


संबंधित समाचार