होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चीन ने दिया पाकिस्तान को झटका, चीन ने पाकिस्तान आने-जाने वाली सारी उड़ानें रद्द

चीन ने दिया पाकिस्तान को झटका, चीन ने पाकिस्तान आने-जाने वाली सारी उड़ानें रद्द

 

पुलवामा आतंकी हमले और भारतीय सैन्य अड्डे को निशाना बनाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। क्षेत्रीय तनाव को ध्यान में रखते हुए चीन ने पाकिस्तान आने और जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही चीन ने पाकिस्तान के वायुक्षेत्र में उड़ान भरने वाले अपने सभी अंतरराष्ट्रीय विमानों का रास्ता भी बदल दिया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को चीन की औपचारिक मीडिया ने दी है।

दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के चलते पाकिस्तानी वायुक्षेत्र के बंद रहने से यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इससे दुनियाभर में हजारों हवाई यात्री प्रभावित हुए हैं। 

ग्लोबल टाइम्स ने नागर विमानन विशेषज्ञों के हवाले से खबर दी है आम तौर पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र और भारत-पाक सीमा के ऊपर से गुजरने वाली पश्चिम एशिया से आने वाली उड़ानों को चीन में भारत, म्यांमा या मध्य एशिया के मार्ग से प्रवेश दिया जा रहा है। 

उत्तर चीन हवाई यातायात प्रबंधन ब्यूरो द्वारा ग्लोबल टाइम्स को भेजे गए एक बयान के अनुसार राजधानी बीजिंग के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पाकिस्तान जाने वाली और पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानें बुधवार और बृहस्पतिवार को रद्द रहीं। इसमें यहां बीच में विश्राम करने वाली उड़ानें भी शामिल हैं। 

ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार शुक्रवार को भी यह उड़ानें अपने यथावत समय पर चलेंगी या नहीं, इसे लेकर अनिश्चिता बनी हुई है। 


संबंधित समाचार