होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट पर, नोएडा डीएनडी पर बैरिकेड्स लगाने से लगा लंबा जाम

किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट पर, नोएडा डीएनडी पर बैरिकेड्स लगाने से लगा लंबा जाम

 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत का मामले में सियासत तेज होती नजर आ रही है। विपक्षी नेता लगातार किसानों और मृतकों के परिवार से मिलने के कोशिश कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने सभी नेताओं को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है। साफ-साफ शब्दों में कहा जाए तो उत्तर प्रदेश में हाई वोल्टेज ड्रामा हो रहा है। इसका असर दिल्ली की सड़कों पर भी नजर आने लगा है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर सोमवार को 4-5 कि.मी लंबा जाम लग गया है। यह जाम डीएनडी वाले मार्ग पर लगा हुआ है, जो दिल्ली को नोएडा से जोड़ता है। हंगामे के कारण नोएडा पुलिस ने डीएनडी पर बैरिकेड लगा दिए है। बैरिकेड्स लगाने  के कारण ही डीएनडी पर लंबा जाम लगा है। इसी के साथ डीएनडी पर भारी पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है। कोई अनहोनी न हो इस कारण से दिल्ली से नोएडा आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। इसलिए किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सभी जरूरी रास्ते पर बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा वीवीआपी मार्गों भी फोर्स को तैनात किया गया है।

लखीमपुर खीरी में बीते दिन हुई हिंसक झड़प के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ तिकोनिया थाने में FIR दर्ज करवा दी गई है। इस हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से चार किसन थे। घटना के तुरंत बाद इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया।

बता दें कि किसानों का आरोप है कि वह जिस समय प्रदर्शन कर रहे थे, उसी समय गाड़ी ने उनके दो साथियों को रौंद दिया। इस दौरान, चार किसानों की जान चली गई।

 

 

यह भी पढ़ें- खीरीकांड: प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत, अखिलेश यादव समेत सतीश चंद्र मिश्रा को किया गया हाउस अरेस्ट


संबंधित समाचार