होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Corona virus: हरियाणा में संक्रमित मरीजों की संख्या 463 पहुंची

Corona virus: हरियाणा में संक्रमित मरीजों की संख्या 463 पहुंची

 

हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस (Corona virus) के 21 मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 (COVID-19) संक्रमितों की संख्या बढ़कर 463 हो गई है। नए मामले गुरुग्राम, सोनीपत और झज्जर, पानीपत,नूह से सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सुबह के बुलेटिन के अनुसार 11 नए मामले झज्जर से सामने आए। वहीं सोनीपत 5 गुडगांव से 1, पानीपत से 3, नूंह से 1 नया मामला सामने आया है। हरियाणा में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 463 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 251 मरीजों को छुट्टी दे गई है वहीं 207 मरीजों की प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 36964 लोग हो चुके हैं। जबकि 16024 लोग निगरानी में हैं। वही अब तक 36765 लोगों के सैम्पल भेजे गए हैं जिनमे से 33179 नेगेटिव पाए गए जबकि 463 पॉजिटिव है। अभी 3123 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वही 20759 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।


संबंधित समाचार