होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ऑस्कर में बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट जोकर एक बार फिर से भारत में होगी इस दिन रिलीज

ऑस्कर में बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट जोकर एक बार फिर से भारत में होगी इस दिन रिलीज

 

फिल्म जोकर ने दुनियाभर में नाम कमाया है, एकेडमी अवार्ड्स में जहां इस फिल्म को 11 नॉमिनेशन मिले, वहीं गोल्डन ग्लोब्स में कई अवार्ड अपने नाम किये। 2 अक्टूबर 2019 में फिल्म भारत में रिलीज हुई थी और 60 करोड़ की कमाई के साथ हिट रही थी।

वहीं, अब 14 फरवरी 2020 को भारत में फिल्म को फिर से रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले भारत में फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। जोकर को मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, गुरुग्राम, नोएडा, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, जयपुर, अहमदाबाद समेत अन्य शहरों में रिलीज किया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ, सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 के नॉमिनेशन्स की घोषणा हो चुकी है। इस बार ऑस्कर नॉमिनेशन में भी जोकर का दबदबा रहा है। बेस्ट फिल्म के लिए भी जोकर नॉमिनेट हुई है। फिल्म जोकर में टोड फिलिप्स और वॉकिन फीनिक्स एक मानसिक रूप से अस्थिर अकेले व्यक्ति की भूमिका में थे। उनकी एक्टिंग की बदौलत फिल्म की कहानी उनके इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है।


संबंधित समाचार