होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में CMO की नई नियुक्तियां इस सप्ताह में होने की संभावना

हरियाणा में CMO की नई नियुक्तियां इस सप्ताह में होने की संभावना

 

हरियाणा की बीजेपी-जेजपी गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD, Media advisor और Political secretary के पद पर कुछ और नियुक्तियां इसी सप्ताह होने की संभावना है। मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD के पद नियुक्ति के लिए भी कई अधिकारी और नेता लाबिंग करने में जुटे हुए हैं।

हरियाणा सरकार ने अभी तक सिर्फ आधा दर्जन बोर्ड एवं निगमों के Chairman नियुक्त किए हैं। राज्य में हालांकि 70 के आसपास बोर्ड एवं निगम हैं, लेकिन इनमें 40 बोर्ड एवं निगम ऐसे हैं, जिनकी नियुक्तियों को अहम माना जा सकता है। प्रदेश सरकार अपनी साझीदार जजपा को भी कुछ बोर्ड एवं निगम सौंप सकती है।

भाजपा में इस बार बोर्ड एवं निगमों के Chairman उन कार्यकर्ताओं को बनाया जा सकता है, जो पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। भाजपा 4 निर्दलीय विधायकों और एक पूर्व OSD को Chairman बना चुकी है। ऐसे विधायकों के नामों को संगठन के स्तर पर चिन्हित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह नई नियुक्तियां हो जाएंगी।


संबंधित समाचार