होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पैसे से जुड़े नकारात्मक विचारों से हो सकते हैं ये नुकसान

पैसे से जुड़े नकारात्मक विचारों से हो सकते हैं ये नुकसान

 

कई लोगों को पैसों (Money) से जुड़े बुरे-बुरे ख्याल आते हैं। कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं है। ये ख्याल उस वक्त ज्यादा आते है जब महीने के आखिरी दिन चल रहे होते है। साथ ही जब आपके बैंक अकाउंट से धीरे-धीरे सारे पैसे खत्म हो रहे हो। तो आपको पैसे को लेकर बहुत ज्यादा चिंता (Stress) सताने लगती है। कई लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करने के बाद बिल देख कर बहुत ज्यादा स्ट्रेस होने लगता है। अगर आपको भी इस तरह के पैसों से जुड़े नेगेटिव विचार आते है। तो इससे आपको छुटकारा पाने की जरूरत है। क्योंकि इससे न सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ खराब होती है बल्कि इसका असर आपके शरीर पर भी पड़ने लगता है। पैसों के बारे में हमेशा सोचते रहने से हमें काफी नुकसान होता है। हम आपको उन्हीं नुकसान से रूबरू कराने जा रहे है।

स्ट्रेस को बढ़ाता है (Stress)- तनाव कई बीमारियों की जड़ है। अगर हर दिन आप पैसों के बारे में सोचते रहते हैं। तो इससे आपको काफी तनाव हो सकता है। स्ट्रेस से काफी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खुद को समझाएं कि आप उस स्थिति के बारे में सोच रहे हैं, जो अभी हुई ही नहीं है। आपके पैसे कम हो रहे हैं पर खत्म नहीं हुए है। इसलिए स्ट्रेस न लें क्योंकि तनाव लेने से तो पैसे आ नहीं जाएंगे और मानसिक तनाव बढ़ने से मेडिकल खर्चा और हो जाएंगा।

गुस्सा बढ़ना (Anger)- घर के कई खर्चे ऐसे होते है, जिन्हें हम रोक नहीं सकते है। इसलिए उस खर्चे के बारे में सोचते रहना और अपना मूड खराब करना बेकार है। इससे सिर्फ आपको गुस्सा ही आएगा। ज्यादा गुस्से से बीपी बढ़ने लगता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इसके बारे में न सोचें और अपने गुस्से को बढ़ने से रोके।  

नेगेटिव ख्यालों का बढ़ना (Negative Thoughts)- नेगेटिव सोच जीवन के प्रति एक नकारात्मक नजरिया देती है। इसका सीधा असर सबसे पहले आपके सिरदर्द पर दिखता है। नेगेटिव सोचने से आपकी सोच बहुत ज्यादा नेगेटिव हो जाती है और आप जरूरी काम भी नहीं कर पाते। इसका असर आपके फैसलों पर पड़ने लग जाता है।

कंजूसी (Skimpy) करना- भविष्य के लिए आपकी पैसे बचाने की आदत बहुत अच्छी है। बचत का मतलब कंजूसी करना नहीं होता है। लेकिन कुछ भी खरीदते समय पैसे के बारे में सोचना आपको कंजूस बना सकता है। इससे आप अपना मन भी मारने लग जाते है। जिससे आपको तनाव होने लगता है।

यह भी पढ़ें- Benefits Of Sleeping: सोते वक्त होता है शरीर में बायोलॉजिकल प्रोसेस, जानें पूरी जानकारी


संबंधित समाचार