होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

संतरे से भी ज्यादा फायदेमंद हैं छिलके, फायदे जान चौंक जाएंगे

संतरे से भी ज्यादा फायदेमंद हैं छिलके, फायदे जान चौंक जाएंगे

 

Health Benefits of Orange Peel: संतरे को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। इनमें विटामिन C, विटामिन A, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर के साथ-साथ विटामिन B6, थायमिन और फास्फोरस और आयोडीन जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अक्सर, संतरे खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल की तरह ही संतरे के छिलके भी कई कमाल के स्वास्थ्य लाभ देते हैं? इन्हें सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करके आप न सिर्फ चमकदार त्वचा पा सकते हैं, बल्कि अपना वज़न कम करने का लक्ष्य भी पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं संतरे के छिलकों के कुछ जादुई स्वास्थ्य लाभों के बारे बारे में।

संतरे के छिलकों में फ्लेवोनोइड्स, फाइबर और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी मजबूत करता है

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि संतरे के छिलकों में गूदे से भी ज़्यादा विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये शरीर की वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

वज़न कम करने में फायदेमंद

संतरे के छिलके की चाय या पाउडर में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भूख को कंट्रोल करने और ज़्यादा खाने से रोकने में मदद करते हैं, जिससे वज़न कम करने का सफ़र आसान हो जाता है। संतरे के छिलकों में मौजूद नेचुरल फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज़ करता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को एक्टिवेट करता है।

पाचन में सुधार करता है

संतरे के छिलकों में मौजूद फाइबर पाचन में सुधार करता है और मल त्याग को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। नियमित सेवन से आंतों में सूजन कम होती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।


संबंधित समाचार