होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sonipat : जमीनी विवाद में चचेरे भाई की दो गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज

Sonipat : जमीनी विवाद में चचेरे भाई की दो गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज

 

सोनीपत के गांव लाठ में जमीन के विवाद में ग्रामीण और उसके चचेरे भाईयों में झगड़ा हो गया। बीच बचाव के लिए आए एक भाई को दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ग्रामीण का रिवाल्वर भी ले गए। सूचना मिलने पर सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव लाठ के विनोद ने पुलिस को शिकायत दी कि वह रविवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर लेकर खेत में जमीन की जुताई करने गया था। 

उसका जमीन के बंटवारे को लेकर चचेरे भाईयों से विवाद चल रहा है। विनोद जैसे ही खेत में जुताई करने लगा तो उसे चाचा सतपाल लडके संदीप व दीपक और श्रीभगवान के बेटे तिलकराज व राजेश उर्फ भोलू ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने विनोद के ट्रैक्टर के आगे अपना ट्रैक्टर अड़ा दिया। वह ट्रैक्टर से नीचे उतरा तो आरोपितों ने उस पर अपना ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। चारों ने उससे हाथापाई करते हुए डंडों से हमला शुरू कर दिया। इसी बीच विनोद के ताऊ महा सिंह का बेटा शमशेर उर्फ पप्पू वहां पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा। 

संदीप को विनोद ने पीछे से पकड़ लिया और दीपक ने उसका रिवाल्वर छीन लिया। आरोपितों ने शमशेर उर्फ पप्पू को दो गोलियां गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपितों ने विनोद पर भी गोली चलाई लेकिन वह बाल-बाल बच गया। आरोपित विनोद की रिवाल्वर लेकर फरार हो गए। शमशेर को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विनोद की शिकायत पर पुलिस ने संदीप, दीपक, तिलकराज और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें- Haryana Civic Election: हरियाणा में चुनावी मैदान छोड़कर भागे नगरपालिका चेयरमैन पद के AAP प्रत्याशी


संबंधित समाचार