होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ब्रिटेन पहुंचा Monkeypox Virus, नाइजीरिया से आया था व्यक्ति, जानें इस बीमारी के लक्षण और इलाज

ब्रिटेन पहुंचा Monkeypox Virus, नाइजीरिया से आया था व्यक्ति, जानें इस बीमारी के लक्षण और इलाज

 

ब्रिटेन ( Britain) में मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) के मामले की पुष्टि हुई है। यह बीमारी चूहों या बंदरों जैसे संक्रमित जीवों से फैलती है। डॉक्टरों का मानना है कि यह लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता। इसके लक्षण भी मामूली होते हैं। इसमें संक्रमित व्यक्ति भी कुछ सप्ताह में ठीक हो जाता है। हालांकि, कुछ ही मामलों में बीमारी गंभीर हो सकती है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में एक संक्रमित व्यक्ति नाइजीरिया (Nigeria) से आया है। वहीं आशंका है कि मरीज को मंकीपॉक्स का संक्रमण उसी देश में हुआ है। आपको बता दें कि ब्रिटेन ( Britain) में मंकीपॉक्स  (Monkeypox) के पहले मामले की पुष्टि 2018 में हुई थी।

मरीज अस्पताल में किया जा रहा इलाज
मरीज का इलाज सेंट थॉमस अस्पताल (St. Thomas Hospital) में विशेष इकाई में किया जा रहा है। अस्पताल (Hospital) के डॉक्टर निकोलस प्राइस (Dr. Nicholas Price) ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम मरीज के स्वास्थ्य पर हल पल निगार रखे हुए है। कोई गंभीर हालत नहीं है। 

मंकीपॉक्स (Monkeypox) क्या है 
मंकीपॉक्‍स के शुरुआती मामले 1958 में सामने आए। जब रिसर्च के लिए रखे गए बंदरों में यह बीमारी फैली। इंसानों में मंकीपॉक्‍स का पहला केस 1970 में कान्‍गो (अफ्रीका) में दर्ज हुआ।
विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (World Health Organization) के अनुसार, मनुष्यो में मंकीपॉक्स (Monkeypox)का मामला पहली बार यह लक्षण 1970 में सामने आया था। तब से लेकर अब तक अफ्रीका के 11 देशों में इस वायरस की मौजूदगी की पु‍ष्‍टि हो चुकी है।

मंकीपॉक्स के संक्रमण कितना है खतरनाक
मंकीपॉक्‍स से संक्रमित शख्‍स के संपर्क में आए लोगों में भी इन्‍फेक्‍शन (infection) का खतरा हो सकता है। इस बारे में अधिकारी जांच कर रहे हैं। इसका संक्रमण बेहद गंभीर भी हो सकता है। इसकी पहचान 
व्यक्ति के शरीर पर बड़े-बड़े दानों के आधार पर की जा सकती है।

मंकीपॉक्स (Monkey Virus ) के क्या है लक्षण और इलाज
WHO के मुताबिक, मंकीवायरस संक्रमण (Monkey Virus ) होने के बाद लक्षण दिखने में 6 से 13 दिन लग सकते हैं। संक्रमितों को बुखार, तेज सिरदर्द, पीठ और मांसपेशियों में दर्द के साथ गंभीर कमजोरी महसूस हो सकती है। लिम्फ नोड्स की सूजन इसका सबसे आम लक्षण माना जाता है। बीमार शख्‍स के चेहरे और हाथ-पांव पर बड़े-बड़े दाने हो सकते हैं। 
वर्तमान में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। चेचक के टीकों को मंकीपॉक्स से निजात दें सकता है।

यह भी पढ़ें- रूस ने ओडेसा में दागी मिसाइलें, दी बड़ी चेतावनी


संबंधित समाचार