होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब में कई जगह बढ़ा न्यूनतम तापमान, जानिए कहा कितना रहा Temperature

पंजाब में कई जगह बढ़ा न्यूनतम तापमान, जानिए कहा कितना रहा Temperature

 

पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हलवारा, बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.6 , 7.8 और 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 5.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन पर सुरजेवाला ने सरकार से पूछा- क्या गरीबों और वंचितों को मुफ्त में लगेगा टीका?


संबंधित समाचार