होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मीडिया चैनल ग्रामीण अर्थव्यवस्था के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं- राज्यपाल

मीडिया चैनल ग्रामीण अर्थव्यवस्था के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं- राज्यपाल

 

हिमाचल सरकार के दो साल पूरे होने पर जनता टीवी की ओर से ‘2 साल जयराम सरकार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के द्वारा किया गया। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि संचार को विकास का आधार माना जाता है और हम प्रौद्योगिकी का पूर्ण उपयोग करके विकास को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया चैनल ग्रामीण अर्थव्यवस्था के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्होंने उनसे आग्रह किया कि ऐसे कार्यक्रमों को भी सकारात्मक सोच के साथ दिखाया जाए, जिससे किसानों, युवाओं और समाज को सामान्य रूप से लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी सरकारों ने जन-कल्याणकारी कार्य किए, लेकिन कई बार लोगों को इन कार्यक्रमों और योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी नहीं होती। इस तरह, न्यूज चैनलों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी जनता टीवी द्वारा इस दिशा में लोगों को लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए और आम जनता की आवाज भी सरकार तक पहुंचनी चाहिए, तभी सही नीतियां बनेंगी और विकास को सही दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए जनता टीवी के कर्मचारियों को बधाई देते हुए, राज्यपाल ने कहा कि चैनल ने सरकार और लोगों के मध्य एक पुल बनाया है, जिसके कारण जनता की भावनाएं सरकार तक पहुंचेंगी और राज्य के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह काम सकारात्मक दृष्टिकोण और सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

इससे पहले, जनता टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक अरोड़ा ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि न्यूज चैनल ने अपने एक साल के कार्यकाल में दर्शकों को राज्य के ग्रामीण स्तर से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच एक संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित सत्र के बारे में भी जानकारी दी।

जनता टीवी के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी ने कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत किया।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चैहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


संबंधित समाचार