होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच गृह मंत्री अनिल विज का बयान, बोले- हरियाणा में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच गृह मंत्री अनिल विज का बयान, बोले- हरियाणा में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन

 

कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के साथ हरियाणा में फिर से लॉकडाउन की आशंका और प्रवासी मजदूरों के पलायन के बीच गृह मंत्री अनिल विज ने किसी भी तरह लॉकडाउन को लागू करने से इनकार कर दिया। मंगलवार को विज ने कहा, "किसी को भी कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।"

दरअसल, बढ़ते मामलों के साथ विशेष रूप से गुरुग्राम में प्रवासी मजदूरों ने दहशत में अपने गृहस्थानों की ओर कूच करना शुरू कर दिया है। बता दें कि फिलहाल हरियाणा में रात में 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कोरोना के चलते हरियाणा में बढ़ी सख्ती, रात नौ से सुबह पांच बजे तक प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू


संबंधित समाचार