होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लिटिल स्टार भौत्तिक इंटरनेशनल आइडल अवार्ड से सम्मानित

लिटिल स्टार भौत्तिक इंटरनेशनल आइडल अवार्ड से सम्मानित

 

मुंबई। लिटिल स्टार भौत्तिक को इंटरनेशनल आइडल 2021 अवार्ड से सम्मानित किया गया। टीवी आर्टिस्ट भौत्तिक को सिनेमा और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए यह अंतर्राष्ट्रीय टाइटल से नवाजा गया है। आदित्य हॉल में आयोजित समारोह में इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्स क्वीन शिल्पी अवस्थी, अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय गुने बिस्साउ, प्रतिनिधि साणासी बाइडेन ने ट्राफी और सम्मान पत्र देकर लिटिल स्टार को सम्मानित किया। 

निर्वाण फॉउंडेशन और अवार्ड सलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष नीलेश यशवंत ने बताया कि लिटिल स्टार भौत्तिक को सिनेमा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ज्यूरी ने इंटरनेशनल आइडल 2021 चुना गया है। इंटरनेशनल आइडल सम्मान के लिए चुने जाने पर भौत्तिक ने अपनी प्रतिकिया देते हुए कहा कि ये उनके लिए बेहद गौरव का विषय है, इस सम्मान के लिए ज्यूरी के साथ साथ अपने प्रसंसको को शुक्रिया कहना चाहुंगा। मै हमेशा कोशिश करता हुं कि अच्छे से अच्छा काम करूं और लोगों को प्रेरित कर सकूँ। 

भौत्तिक को इससे पहले 2020 में यंग लीडरशिप अवार्ड के साथ साथ ग्लोबल पीस अम्बेस्डर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।  इन दिनों वो ज़ी टीवी के प्राइम शो अपना टाइम भी आएगा में दिखाई दे रहे है जहाँ उनके किरदार को बहुत पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: हाईकोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस, KRK ने की थी अपील


संबंधित समाचार