होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सेहत के लिए नुकसानदायक होती है लिपस्टिक, खरीदते वक्त इन बातों का जरूर रखें ख्याल

सेहत के लिए नुकसानदायक होती है लिपस्टिक, खरीदते वक्त इन बातों का जरूर रखें ख्याल

 

लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है। ज्यादातर लड़कियों को लिपस्टिक लगाना काफी पसंद होता है। आपको महिलाओं के पास कई तरह के लिप्सटिक के शेड्स मिल जाएंगे। लिपस्टिक सेहत के लिए हानिाकारक होती है। लिपिस्टिक को बनाने के लिए कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जो खाने और पीने के दौरान मुंह में चला जाता है। ऐसे में शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसी बीच आज हम आपको लिपस्टिक के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको बताएंगे कि आपको इसे खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

लिपिस्टिक में कई तरह के कैमिकल होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। जोकि खाते -पीते वक्त शरीर में चला जाता है। लिपिस्टिक में लेड ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण हाइपरटेंशन और दिल से जुड़ी बीमारी होने का डर रहता है। लिपस्टिक में पैराबीन नाम का प्रिजर्वेटिव मौजूद होता है जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का कारण बन सकता है। लिपस्टिक लगाने से आपको एलर्जी भी हो सकती है। वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं को लिपिस्टिक लगाने से बचना चाहिए।

लिपिस्टिक खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

- लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगाएं।

- लिपिस्टिक खरीदते वक्त प्रोडक्ट के बारे में जान लें।

- अच्छे ब्रांड की लिपिस्टिक लें, ताकि सेहत को कम नुकसान हो।

- डार्क कलर की लिपिस्टिक लगाने से बचें।

यह भी पढ़ें- देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी, एक दिन में 500 से अधिक लोगों की मौत


संबंधित समाचार