होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी, एक दिन में 500 से अधिक लोगों की मौत

देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी, एक दिन में 500 से अधिक लोगों की मौत

 

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कम हो गई है। लेकिन बीते 3 दिनों से देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 41000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 41,806 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,09,87,880 हो गई है। वहीं बीते चौबीस घण्टे में 581 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,11,989 हो गई है। जबकि एक दिन में 39,130 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस का मात देने वालों की संख्या 3,01,43,850 हो गई है। देश में अब एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,32,041 है।

रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हुआ स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हुआ। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.15% है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,97,058 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 39,13,40,491 हो गया है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,43,488 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,80,11,958 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव, टीम की बढ़ी मुश्किलें


संबंधित समाचार