होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस सरकार ने आतंकियों और उग्रवादियों को देखते ही गोली मारने के दिए आदेश

इस सरकार ने आतंकियों और उग्रवादियों को देखते ही गोली मारने के दिए आदेश

 

राष्ट्र के नाम संबोधन में कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को अशांति फैलाने के लिए आतंकियों और उग्रवादियों को जिम्मेदार ठहराया। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्त तोकायेव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देश में पिछले कई दिनों से चल रहे बेहद हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह कदम उठाने को कहा गया है। तोकायेव ने कहा-जो लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, उन्हें मार दिया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कुछ अन्य देशों द्वारा प्रदशर्नकारियों के साथ बातचीत के आह्वान को बकवास बताया। तोकायेव ने कहा कि अपराधियों, हत्यारों के साथ क्या बातचीत हो सकती है? राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने घोषणा की कि देश में संवैधानिक व्यवस्था मुख्यत: बहाल कर दी गई है और स्थानीय प्रशासन ने हालात को नियंत्रित कर लिया है।

राष्ट्रपति ने कहा, 'आतंकवादी अब भी हथियारों का उपयोग कर रहे हैं और लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनके खिलाफ आतंकवाद विरोधी कार्रवाई जारी रखा जाना चाहिए।' कजाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उपद्रव के दौरान 26 प्रदर्शनकारी मारे गए, 18 घायल हो गए जबकि 3000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान 18 सुरक्षा अधिकारी भी मारे गए और करीब 700 घायल हुए।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में कोरोना का आतंक, 1 दिन में 10 लाख से ज्यादा मामले आए सामने


संबंधित समाचार