होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो का फर्स्ट लुक रिलीज

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो का फर्स्ट लुक रिलीज

 

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म का पोस्टर कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म में वे चिंटू त्यागी का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 6 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।

कार्तिक के बाद भूमि पेडनेकर का लुक भी रिलीज कर दिया गया। भूमि के बारे में लिखा है, जरा हाई मेंटेनेन्स हैं हम। फिल्म में भूमि के किरदार का नाम वेदिका त्रिपाठी रखा गया है। फिल्म में वो यानी तीसरा किरदार बनी हैं अनन्या पांडे। जो तपस्या के रोल में नजर आएंगी। अनन्या के पोस्टर के साथ लिख गया है, ये अग्निपथ है, इसे कोई पार नहीं कर पाया।

फर्स्ट लुक रिलीज के पहले ही फिल्म में सनी सिंह की एंट्री भी हुई है। जिसमें वे कार्तिक आर्यन के साथ अहम रोल में नजर आएंगे। इसके पहले इन दोनों की जोड़ी सोनू के टीटू की स्वीटी में धमाल मचा चुकी है। सनी और कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके इसकी पुष्टि की थी।


संबंधित समाचार