होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Joe Biden Oath Ceremony : अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन ने ली शपथ...

Joe Biden Oath Ceremony : अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन ने ली शपथ...

 

जो बाइडेन ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इसी के साथ कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली हैं। जो बाइडेन ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपने पहले भाषण में कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है। आज का दिन अमेरिका का हैं। यह इतिहास और आशा का दिन है। इसी दौरना बाइडेन यह भी कहा है कि आज हम एक उम्मीदवार की जीत का नहीं, बल्कि लोकतंत्र के उद्देश्य की जीत का उत्सव मना रहे हैं। देश के नए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जनता की इच्छाओं को सुना और समझा गया है।

बाइडेन ने अमेरिका के साझेदारों के साथ संबंधों को दुरुस्त करने और दुनिया के साथ एक बार फिर साझेदारी बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने परीक्षा दी है और मजबूत होकर उभरा है। हम अपने साझेदारों के साथ संबंधों को दुरुस्त करेंगे और एक बार फिर दुनिया के साथ अपना मेल-जोल बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘श्वेतों को श्रेष्ठ मानने की मानसिकता, घरेलू आतंकवाद को हराएंगे। मैं चाहता हूं कि प्रत्येक अमेरिकी हमारी इस लड़ाई में शामिल हो।’’

बता दे कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  के समर्थकों को रोकने के लिए कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) के आसपास हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। प्रधान न्यायाधीश जॉन राबर्ट्स ने नेता बाइडेन को कैपिटल बिल्डिंग के‘वेस्ट फ्रंट’ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। पिछली बार हुए हंगामें को देखते हुए इस बार शपथ समारोह में कम लोगों को आमंत्रित किया गया और साथ ही कड़ी सुरक्षा के लिए नेशनल गार्ड के 25,000 से अधिक जवानों को तैनात किए गए थे।

चेन्नई मूल की भारतीय प्रवासी की बेटी हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास में नाम दर्ज कराया हैं। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत एवं पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं। हैरिस के पति 56 वर्षीय डगलस एमहोफ इसी के साथ ही अमेरिका के पहले ‘सेकेंड जेंटलमैन’, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पहले पुरुष जीवनसाथी बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- बिडेन आज US के राष्ट्रपति पद की लेंगे शपथ, हैरिस बोली-आगे कई चुनौतियां,इनसे निपटना नहीं होगा आसान


संबंधित समाचार