होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बिडेन आज US के राष्ट्रपति पद की लेंगे शपथ, हैरिस बोली-आगे कई चुनौतियां,इनसे निपटना नहीं होगा आसान

बिडेन आज US के राष्ट्रपति पद की लेंगे शपथ, हैरिस बोली-आगे कई चुनौतियां,इनसे निपटना नहीं होगा आसान

 

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन आज देश के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। वही, शपथ लेने के बाद वह व्हाइट हाउस में प्रवेश करेंगे। बिडेन के साथ ही कमला हैरिस भी बुधवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। वह पहली महिला, पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की पहली उपराष्ट्रपति होंगी।

इस बीच अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का मानना है कि बिडेन के अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद सरकार के सामने आगे कई चुनौतियां होंगी और उन सबसे निपटना आसान नहीं होगा। ऐसे में बिडेन के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोविड-19 महामारी के कारण चरमरा रही अर्थव्यवस्था को दुरूस्त करने की होगी। 

मार्टिन लूथर किंग जूनियर की जयंती पर मनाए जाने वाले ‘डे ऑफ सर्विस’ के मौके पर एनाकोस्टिया में गैर सरकारी संगठन ‘मार्थाज टेबल’ में आयोजित कार्यक्रम में हैरिस ने पत्रकारों से कहा कि हमें बहुत सारा काम करना है। इन चुनौतियों से निपटना इतना आसान नहीं होगा।

हैरिस ने कहा, "हमने पहले भी चर्चा की है। जो (बिडेन) ने टीकाकरण, कामकाजी लोगों और परिवारों को राहत देने के लिए योजना बतायी है। बहुत कुछ करना है। कुछ लोग कहते हैं कि हमारा महात्वाकांक्षी लक्ष्य है। लेकिन हमारा मानना है कि कड़ी मेहनत और अमेरिकी संसद के सदस्यों की मदद से हम लोग इसे कर पाएंगे।"

उन्होंने कहा, "मैं अमेरिका की अगली उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने का इंतजार कर रही हूं। मैं फख्र के साथ सिर बुलंद कर वहां जाऊंगी और शपथ ग्रहण में हिस्सा लूंगी।" हैरिस ने आगे कहा, "हम लोग यहां सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं की मदद के लिए आए हैं। ‘डे ऑफ सर्विस’ के मौके पर यहां जैक एंड जिल से कई स्कूली छात्र आए हैं। इस दिन हम लोग डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को श्रद्धांजलि देते हैं और उनके योगदान को याद करते हैं।"

बता दें कि हर साल जनवरी के तीसरे सोमवार को मार्टिन लूथर किंग जूनियर की जयंती आयोजित की जाती है। मार्टिन लूथर किंग ने 1950 और 60 के दशक में अश्वेतों के अधिकारों के लिए अहिंसक प्रदर्शन किए थे। वर्ष 1994 में संसद ने ‘मार्टिन लूथर किंग हॉलिडे’ को राष्ट्रीय सेवा दिवस के तौर पर मान्यता दी थी। वर्ष 2009 में तत्कालीन नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ओबामा ने राष्ट्रीय सेवा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका के सभी लोगों से हिस्सा लेने का आह्वान किया था।

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड में हुआ बड़ा खुलासा, कैपिटल में हिंसा करने वाली रैली के पीछे डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों का हाथ


संबंधित समाचार