होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

श्रीदेवी के जन्मदिन पर JANHVI हुई भावुक, शेयर की ये तस्वीर

श्रीदेवी के जन्मदिन पर JANHVI हुई भावुक, शेयर की ये तस्वीर

 

श्रीदेवी आज भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेगी। पिछले साल अचानक उनके मौत की खबर आई, किसी के लिए भी इस खबर पर विश्वास करना मुशिकल था। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। श्रीदेवी का आज 55 वां जन्मदिन है भले ही वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें याद कर रहें हैं।

इसी बीच उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां श्रीदेवी का एक खूबसूरत फोटो शेयर की हैं और जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू। कहा जाता है कि श्रीदेवी के सबसे करीब उनकी बेटी जान्हवी ही थी। श्रीदेवी का सपना था कि बेटी जान्हवी को बड़े पर्दे पर बतौर एक्ट्रेस देखना। जो आज सच हो चुका है जान्वही ने बहुत कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन ये सब देखने के श्रीदेवी अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है।

आपको बता दें कि 13 अगस्त, 1963 को श्रीदेवी का जन्म हुआ था। उनकी जन्मथिति पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। श्रीदेवी ने काफी छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। रजनीकांत और कमल हासन के साथ मिलकर उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी थी। जब वह 13 साल की थीं, तब उन्होंने 'मूंदरू मुदिचू' नामक एक फिल्म में मां का किरदार निभाया था। बीच में श्रीदेवी ने फिल्मों से काफी लंबा ब्रेक लिया था मगर 15 साल बाद उन्होंने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से धमाकेदार वापसी की। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। श्रीदेवी आखिरी बार बड़े पर्दे पर जीरो फिल्म में कैमियो करती नजर आई थी।

View this post on Instagram

Happy birthday Mumma, I love you

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on


संबंधित समाचार