होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPS डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को मिलेगा भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड

IPS डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को मिलेगा भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड

 

उत्तराखंड में दुष्कर्म कर एक बच्ची की नृशंस हत्या करने वाले को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाली आईपीएस अधिकारी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे (Dr. Visakha Ashok Bhadane) को गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड (Medal for Excellence in Investigation Award) दिया जाएगा।

दरअसल, हरिद्वार के ऋषिकुल मोहल्ले में डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले मामले का न सिर्फ खुलासा किया बल्कि दोषी को गिरफ्तार कर उसको उसके इस कृत्य के लिए मृत्युदंड की सजा भी दिलाई।

यह घटना 20 दिसंबर 2020 की है जब हरिद्वार के ऋषिकुल मोहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई थी। मामले की विवेचना कर रही सहायक पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार के पद पर तैनात डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने इस मामले में दोषी रामतीर्थ को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल के अंदर भेज दिया था।

वहीं, लापता बच्ची का शव आरोपी के घर की दूसरी मंजिल से बरामद किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि उसने एक अन्य युवक राजीव के साथ मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को दूसरी मंजिल पर छिपा दिया था।

डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को उत्कृष्ट विवेचना किए जाने के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के राज्य ब्रांड एंबेसडर बने Rishabh Pant, CM धामी ने किया ऐलान


संबंधित समाचार