होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ट्रंप से नाराज हुए किम, शिखर वार्ता रद्द करने की दी धमकी

ट्रंप से नाराज हुए किम, शिखर वार्ता रद्द करने की दी धमकी

 

वाशिंगटन: दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच हुए सैन्य अभ्यास पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कड़ी आपत्ती जताई है। किम ने अपने पड़ोसी प्रतिद्वंदि देश दक्षिण कोरिया के साथ उच्च स्तरीय बैठक को रद्द कर दिया है। साथ ही किम ने अगले महीने सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से होने वाली ऐतीहासिक बैठक और शिखर वार्ता भी रद्द करने की धमकी दी है। दूसरी ओर अमेरिका का कहना है की वो इस शिखर वार्ता की तैयारियों में लगा हुआ है। व्याइट हाउस ने कहा कि उत्तर कोरिया ने जो कहा उस पर वो स्वतंत्र रूप से विचार करेगा। फिलहाल वो शिखर वार्ता की तैयारियों में लगा हुआ है।

डॉनल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच होने वाली ऐतिहासिक शिखर वार्ता सिंगापुर में 12 जून को होनी है। वहीं दोनो कोरियाई देशों के बीच आज एक सीमावर्ती गांव में बैठक होनी थी। इसके पहले उत्तर कोरिया ने इस संबंध में बयान भी जारी किया था। दोनों देशों की अपनी सीमा पर तनाव कम करने पर और संबंध सुधारने पर चर्चा करने की संभावना थी।

उत्तर कोरिया के हवाले से कहा गया कि उसके इस कदम के पीछे की वजह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहा सैन्य अभ्यास है। उसने कहा की संयुक्त अभ्यास अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अचल रूप को दर्शाता है जिससे वो उत्तर कोरिया के खिलाफ अधिकतम दबाव बना सके और प्रतिबंध लगाए रखे। इसके बाद उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाली आज की बैठक को रद्द कर दी।


संबंधित समाचार