होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

 

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन युक्त और आयरन बहुत ही जरूरी हैं। आयरन विभिन्न तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं। मासांहारी लोग चिकन और अंडे से प्रोटीन ले लेते हैं तो वहीं शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन लेने के स्रोत बहुत कम हैं। इसलिए, आज हम आपको बताएंगे प्रोटीन से भरपूर ऐसे आहार जो सेहतमंद होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हैं। तो चलिए जानते हैं...

बीन्स- प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा बीन्स में पाई जाती हैं। बता दें कि एक कप बीन्स में 25.8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता हैं। आप बीन्स का प्रयोग सब्जी के साथ-साथ सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।

दाल- दाल में बहुत ज्यादा प्रोटीन पाया जाता हैं। एक कप दाल में आपको करीब 18 ग्राम प्रोटीन मिल सकता हैं। दाल को आप सूप की तरह भी बना कर पी सकते हैं।

पालक- पालक में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं और आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे स्मूदी या सलाद के तौर पर भी ले सकते हैं। आधे कप पालक में 3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। खाने में हरी सब्जियां शामिल करें।

टोफू- टोफू प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसमें शरीर के सभी जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं। ये दिखने में पनीर जैसा ही होता है। टोफू में नेचुरल स्वाद होता है और ये बहुत सॉफ्ट होता है। टोफू से डेसर्ट और शेक बहुत अच्छे बनते हैं आप इसे फ्राई करके भी खा सकते हैं।

ओट्स- यह प्रोटीन के साथ-साथ वजन घटाने के लिए भी परफेक्ट माना जाता हैं। सिर्फ आधे कम ओट्स में आपको 6.75 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। ये बनाने में भी आसान होता हैं और खाने में भी स्वादिष्ट होता हैं।

सूखे मेवे और पीनट बटर- बादाम, पिस्ता, और काजू  में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। 2 चम्मच ऑर्गेनिक पीनट बटर में 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता हैं। पीनट बटर से आप स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट, स्नैक्स और स्मूदी भी बना सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- हो जाएं सावधान! ज्यादा तला-भुना भोजन खाने से हो सकता हैं शरीर को ये नुकसान


संबंधित समाचार