होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हो जाएं सावधान! ज्यादा तला-भुना भोजन खाने से हो सकता हैं शरीर को ये नुकसान

हो जाएं सावधान! ज्यादा तला-भुना भोजन खाने से हो सकता हैं शरीर को ये नुकसान

 

शरीर के लिए पौष्टिक खाना बहुत जरूरी हैं। हमेशा कहा जाता हैं कि शरीर पर खान पान का बहुत प्रभाव पड़ता हैं। लेकिन आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में न खाने का समय है न बनाने का। इसलिए अधिकतर लोग फास्ट फूड, चिप्स, मकेन या फ्राइड फूड का सेवन करते हैं और इसे ही खाना पंसद करते हैं। लेकिन ऐसा करना अपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता हैं। आइये, आपको बताते हैं ज्यादा तला-भुना फास्ट फूड खाने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं।

कैंसर की शिकायत

बता दें कि ज्यादा फ्राइड फूड खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता हैं। यदि आप फ्राइड फूड को बार-बार तलते हैं और फिर उसका सेवन करते हैं तो ऐसा करके आप कैंसर को दावत दे रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार जब फूड को ज्यादा समय के लिए फ्राइज या रोस्ट किया जाता हैं तो एक्रिलामाइड पदार्थ प्रोड्यूस होता हैं जो कैंसर का कारण माना जाता हैं।

मोटापा के कारण

फास्ट फूड को रोजाना खाने से आपके शरीर में कैलोरीज की समस्या बढ़ जाती हैं। बता दें कि कैलोरीज की मात्रा अगर शरीर में ज्यादा होती हैं तो आपके वजन बढ़ने और मोटापा की शिकायत होनी शुरू हो जाती हैं।

अस्थमा का कारण

यदि आप फास्ट फूड का रोजाना सेवन करते हैं। तो अपको साँस संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। अगर बच्चे इसका सेवन ज्यादा करते हैं तो हो सकता हैं उनको भविष्य में अस्थमा जैसी बीमारी का सामना करना पड़े।  

इन बातों का रखे विशेष ध्यान

फूड को लो टेम्प्रेचर पर पकाए और गोल्डन कलर का हो ना कि ब्राउन कलर का। लेकिन कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि लोगों को कैंसर से बचने के लिए स्मोकिंग, ड्रिंकिंग और ओवरवेट जैसी चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन क्लास के दौरान हो सकती हैं बच्चों के हेल्थ की गंभीर समस्या, रखें इन खास बातों का ध्यान


संबंधित समाचार