होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Illegal Immigration: अमेरिका के बाद अब इस देश से वापिस भेजे जाएंगे भारतीय प्रवासी

Illegal Immigration: अमेरिका के बाद अब इस देश से वापिस भेजे जाएंगे भारतीय प्रवासी

 

Illegal Immigration: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को बड़े ही निर्दयता से भारत भेजा गया था। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था। और सरकार को संसद में भी घेरा गया था ऐसे में अब UK में भी भारतीय रेस्तरां पर छापेमारी की गई है। छापेमारी में अवैध रूप से रह रहे  भारतियों में से सबसे ज्यादा प्रवासी पंजाब से हैं। UK सरकार में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। 

अमेरिका, UK के बाद उत्तरी इंग्लैंड ने भी शुरू किया जांच अभियान - 

अमेरिका, UK के बाद उत्तरी इंग्लैंड ने भी जांच अभियान शुरू किया है।  जिसमे हंबरसाइड में एक भारतीय रेस्तरां में छापे में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से चार को हिरासत में ले लिया। लेबर सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगभग 19,000 विदेशी अपराधियों और अवैध प्रवासियों को देश से निकाला जा चुका है। और इनमे भी सबसे ज्यादा अवैध रूप से रह रहे प्रवासी पंजाब से ही है। छापेमारी के बाद प्रवसियों की नौकरियां भी जा चुकी है और लगभग 60 लाख रूपए तक का जुर्माना भी उनके मालिकों को भरना पड़ सकता है। 

अवैध प्रवासियों का क्या है हाल - 

नौकरी जाने के बाद वापिस भारत लौटे प्रवासियों के परिजन के बहुत बुरे हालात है। उनका कहना है की उन्होंने जमीनें ,गहने गिरवी रख के बेच के बच्चों को बाहर काम करने भेजा था पर अब उनके पास कोई दूसरा सहारा नहीं है। और उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  वही कई प्रवासियों के परिजन इस बात से दुखी तो है।की उनके बच्चों की नौकरी चली गयी पर वह इस बात से खुश भी है की उनके बच्चे सही सलामत वापिस स्वदेश लौट चुके है। 
 


संबंधित समाचार