होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मध्य पूर्व में जंग के चलते इन देशों में पैदा हुई गैस की किल्लत, यहां बनी लॉकडाउन जैसी स्थिति

मध्य पूर्व में जंग के चलते इन देशों में पैदा हुई गैस की किल्लत, यहां बनी लॉकडाउन जैसी स्थिति

 

Global LPG Shortage: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच पिछले 12 दिनों से जंग चल रही है. इस जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले लिया है. जिसके चलते दुनियाभर में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है. तेल आपूर्ति बाधित होने की वजह से कई देशों में लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं. एलपीजी और तेल की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. पाकिस्तान-बांग्लादेश में स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों पर ताला लटक गया है.  श्रीलंका, अमेरिका और यूरोप के भी कई देशों में ऐसे ही हालात बने हुए हैं. 

लगातार बढ़ रहा गैस और तेल का संकट

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया एक ऐसे ऊर्जा संकट की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है जिसकी कल्पना दशकों पहले भी किसी ने नहीं की थी. अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ सैन्य टकराव के चलते मध्य पूर्व एक तरह से बारूद के ढेर पर बैठा दिख रहा है. जिसका सीधा असर दुनियाभर में गैस सप्लाई चेन पर पड़ रहा है. क्योंकि दुनियाभर का 20 प्रतिशथ तेल और एलएनजी हॉर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है. जिसे ईरान ने फिलहाल बंद कर दिया है. जिससे तेल की आपूर्ति रुक गई है. ईंधन की सप्लाई बाधित होने से भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय देशों समेत कम से कम 25 देशों में हालात बेहद खराब हो गए हैं.

इन देशों में पैदा हुए लॉकडाउन जैसे हालात?

गैस संकट के चलते कई देशों में हालात खराब होने लगे हैं. इनमें अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया से लेकर पूर्वी एशिया तक के कई देश शामिल हैं. इनमें यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस का नाम भी शामिल हैं. जहां मध्य पूर्व की जंग के चलते गैस की कीमतें 45 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं. इसके साथ ही कई शहरों में रात में हीटिंग सिस्टम को बंद किया जा रहा है. इसके अलावा गैर-जरूरी औद्योगिक इकाइयों को गैस लॉकडाउन के तहत रखने के निर्देश दिए हैं.

पाकिस्तान से लेकर जापान तक हाहाकार

उधर जापान और दक्षिण कोरिया में भी ईंधन संकट पैदा हो गया है. ये देश अपनी ऊर्जा जरूरतों का 80 प्रतिशत से ज्यादा तेल आयात करते हैं. तेल की किल्लत के चलते यहां बिजली कटौती शुरू हो गई है. साथ ही सरकार ने उद्योगों को उत्पादन कम करने को कहा है. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका में गैस सिलेंडर लेने के लिए के लिए लंबी लाइन लगी हुई हैं. पाकिस्तान में कई इलाकों में गैस की किल्लत शुरू हो गई है. जिससे रेस्टोरेंट्स बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं.
 


संबंधित समाचार