होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचा कच्चे तेल से भरा जहाज, ऐसे पार किया 'मौत का समंदर'

खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचा कच्चे तेल से भरा जहाज, ऐसे पार किया 'मौत का समंदर'

 

Iran-US war: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग शुरू होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते तेल से भरा पहला टैंकर भारत पहुंचा है। सऊदी अरब का कच्चा तेल ले जा रहा लाइबेरिया के झंडे वाला एक टैंकर मुंबई पोर्ट पर पहुंचा है। इसे भारतीय चला रहा था। यह भारत आने वाला पहला जहाज़ है जो सुरक्षित रूप से इस रास्ते से गुज़रा है, जहां अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमला करने के बाद से समुद्री आवाजाही लगभग बंद हो गई है।

आखिरी सिग्नल लोकेशन 8 मार्च को मिली थी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लाइबेरिया के झंडे वाला शेनलॉन्ग स्वेज़मैक्स 1 मार्च को सऊदी पोर्ट रास तनुरा से कच्चा तेल भर करके दो दिन बाद रवाना हुआ। मैरीटाइम डेटा फर्म लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस और टैंकरट्रैकर्स के मुताबिक, इसकी आखिरी सिग्नल लोकेशन 8 मार्च को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अंदर थी।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की पहरेदारी

यह जहाज ऐसे समय भारत पहुंचा है जब ईरान ने कई मर्चेंट शिप पर हमला किया है और चीन जाने वाले शिप के अलावा किसी और को वॉटर चैनल से तेल नहीं जाने देने की धमकी दी है। इससे दुनिया के सबसे जरूरी ट्रेड रूट में से एक बंद हो गया है। दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा क्रूड ऑयल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है।

बड़ी सावधानी के साथ मुंबई पहुंचा जहाज

इस मामले से जुड़े एक शख्स ने बताया कि मुंबई की तरफ जा रहा यह जहां बड़ी सावधानी से चल रहा था। जहाज ने खतरनाक रास्ते पर चलते समय पता लगने से बचने के लिए अपने ट्रांसपोंडर और AIS यानी ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम को बंद कर दिया था। इससे जहाज को ट्रैक नहीं किया जा सका।

जहाज से तेल उतारने का काम शुरू

पोर्ट अधिकारियों ने बताया कि जहाज बुधवार दोपहर 1 बजे मुंबई पोर्ट पर पहुंचा और शाम 6.06 बजे उसे खाली किया गया। मुंबई पोर्ट अथॉरिटी (MbPA) के डिप्टी कंजर्वेटर प्रवीण सिंह ने कहा, “जहाज शेनलॉन्ग 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आया है। यह जवाहर द्वीप पर रोका गया है। जहाज से कच्चा माल उतारना शुरू कर दिया गया है।” कच्चा तेल पूर्वी मुंबई में माहुल की रिफाइनरियों में जाएगा।


संबंधित समाचार