होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बांग्लादेश की मदद को आगे आया भारत, संकट के बीच ढाका पहुंचा 5 हजार टन डीजल

बांग्लादेश की मदद को आगे आया भारत, संकट के बीच ढाका पहुंचा 5 हजार टन डीजल

 

 US-Israel and Iran War: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 11वां दिन है. इस जंग के चलते कई देशों में ईंधन का संकट छाने लगा। इसी बीच भारत ने बांग्लादेश को 5000 टन डीजल की आपूर्ति करने का फैसला लिया। दरअसल, भारत ने एक समझौते के तहत बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति की है। बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसी) के चेयरमैन मोहम्मद रेजानुर रहमान ने इस बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया है। 

बीपीसी के चेयरमैन मोहम्मद रेजानुर रहमान ने बताया कि हमारा भारत के साथ एक समझौता है और उस समझौते के अनुसार, भारत पाइपलाइन के माध्यम से प्रति वर्ष बांग्लादेश को 180,000 टन डीजल की आपूर्ति करेगा।अभी जो 5,000 टन डीजल आ रहा है, वह उसी समझौते का हिस्सा है। समझौते के अनुसार, छह महीनों के भीतर बांग्लादेश में कम से कम 90,000 टन डीजल आयात जाएगा. भारत से आज यानी मंगलवार को जो खेप आ रही है। वह 5,000 टन है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले दो महीनों के भीतर हम शेष डीजल भी आयात कर लेंगे। 

इस बॉर्डर से बांग्लादेश पहुंचा डीजल

भारत पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश को डीजल भेजा है। यह डीजल बांग्लादेश के Parbatipur बॉर्डर से देश में प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि इस आपूर्ति से बांग्लादेश में ईंधन की उपलब्धता को बनाए रखने में मदद मिली है। क्योंकि मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बाद अन्य देशों की तरह बांग्लादेश में ईंधन का संकट पैदा हो गया था। भारत द्वारा डीजल की आपूर्ति होने पर यह संकट कुछ हद तक कम हो सकेगा। वहीं, इस बीच बांग्लादेश सरकार ने देश में ईंधन भंडारण की स्थिति को लेकर सख्ती दिखाई है। ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि कुछ व्यापारी बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने के लिए अवैध रूप से ईंधन का भंडारण कर रहे हैं। 

मोबाइल कोर्ट के जरिए हो रही कार्रवाई

बांग्लादेश ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, कुछ पेट्रोल पंपों पर तय सीमा से ज्यादा ईंधन बेचा जा रहा है और अतिरिक्त मुनाफा कमाने के लिए ईंधन जमा किया जा रहा है। इसके अलावा खुले बाजार में ईंधन बेचने और तस्करी की भी शिकायतें सामने आई हैं। 

इन गतिविधियों को रोकने के लिए बांग्लादेश सरकार ने मोबाइल कोर्ट के जरिए निरीक्षण अभियान शुरू किया है। राजधानी ढाका में कई पेट्रोल पंपों और फ्यूल स्टेशनों की जांच की गई है। 

तेजगांव फिलिंग स्टेशन में ईंधन खत्म

बांग्लादेश के तेजगांव स्थित फिलिंग स्टेशन में फिलहाल ईंधन खत्म होने की जानकारी सामने आई है और वहां आपूर्ति पहुंचने के बाद ही संचालन दोबारा शुरू होगा। वहीं क्लीन फयूल तेजगांव नाम का पेट्रोल पंप सभी नियमों के अनुसार संचालन करता पाया गया है। सरकार का कहना है कि ईंधन की सप्लाई को सामान्य बनाए रखने और अवैध जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। 


संबंधित समाचार