होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अफगानिस्तान के हमले से बौखलाया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री आसिफ ने खुली जंग का किया ऐलान

अफगानिस्तान के हमले से बौखलाया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री आसिफ ने खुली जंग का किया ऐलान

 

World News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब बड़ी जंग में तब्दील हो चुका है. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक को लेकर पलटवार किया है. पाकिस्तान के कुनार प्रांत पर अफगानिस्तान ने हमला किया है. दावा किया जा रहा है कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 55 जवानों की मौत हो चुकी है. इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा, 'अफगान सीमा पर लगातार गोलीबारी जारी है. अब बर्दाश्त की सीमा टूट चुकी है. अफगानिस्तान के खिलाफ अब खुली जंग होगी'

पाकिस्तान का सब्र अब जवाब दे चुका

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान की तरफ से खैबर पख्तूनख्वा सीमा पर की गई गोलीबारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाक का सब्र अब जवाब दे चुका है और अब खुली जंग होगी. रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान के खिलाफ सख्त शब्दों में सोशल मीडिया पर लिखा कि पाकिस्तान की सेना किसी दूसरे महाद्वीप से नहीं आई है. हम आपके पड़ोसी हैं और आपकी हदें जानते हैं.

भारत पर लगाए आरोप 

आसिफ ने दावा किया कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं भारत समर्थक तालिबान और अफगान आक्रामकता पर करारा पलटवार कर रही हैं. उन्होंने कहा, 'दुश्मन की किस्मत में हार लिखी है, इंशा अल्लाह.' रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि नाटो की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान को भारतीय उपनिवेश बना दिया है और दुनिया भर से आतंकी को एकत्र कर आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हालात सामान्य बनाए रखने को लेकर हरसंभव कोशिश की है. मगर, तालिबान शासन भारत का प्रतिनिधि बन चुका है.' 

दोनों ओर से अलग-अलग दावे

अफगान सरकार की ओर से दावा किया गया है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उनके पास हैं. इसके साथ उन्होंने पाकिस्तानी सेना के हेड क्वार्टर और 19 चौकियों पर कब्जा जमा लिया है. इस दौरान पाकिस्तानी सरकार का दावा है कि अब तक 72 अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराया गया है. वहीं 120 से ज्यादा घायल हो गए हैं.
 


संबंधित समाचार