होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

30 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

30 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1874 : ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।
1858: वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ था।
1872: आज ही के दिन पहला आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच खेला गया था। इंग्‍लैंड और स्‍कॉट लैंड के बीच होने वाला यह मैच वेस्‍ट ऑफ स्‍कॉटलैंड क्रिकेट में हुआ था।
1874: ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्‍टन चर्चिल का जन्‍म हुआ था।
1900: मशहूर लेखक ऑस्‍कर वाइल्‍ड का निधन आज ही के दिन हुआ था।
1936 : लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।
1939 : फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने हमला किया। दरअसल फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।
1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की।
1966 : कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। देश ने 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।
1982: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के दफ़्तर 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक लेटर बम फटा था। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर दफ़्तर में मौजूद थीं लेकिन उस धमाके से उन्हें कोई नुक़सान नही हुआ था। उनके एक कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुए थे।
1994: आज ही के दिन पर्यटन जहाज आशीले लाउरो सोमालिया के नजदीक सागर में आग लगने के बाद डूब गया।
2000 : भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
2004 :बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।
2008 : मुंबई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जांच एजेंसी के गठन की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- 29 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं