होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

26 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

26 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1929: इंग्लैंड से पहली नॉन-स्टॉप फ्लाइट ने यात्रा पूरी की।
1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962: पहली बार एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने चांद की सतह को छुआ। अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था।
1964 : तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने।
1975: सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ।
1989: बांग्लादेश में दौलतपुर-सतुरिया में आए तूफान की वजह से 1,300 लोगों की मौत हुई।
1999: भारतीय राष्ट्रपति नारायणन ने नए चुनाव कराने के लिए संसद भंग की. 1999 के चुनावों में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनी, जिसने 5 साल शासन किया और ऐसा करने वाली पहली गैर-कांग्रेस सरकार बनी।
2004: इराक के नये झंडे को मान्यता मिली।
2005: सीरिया ने लेबनान में 29 साल बाद अपना सैन्य अधिकार छोड़ा।
2010: बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग 'गंगा केला' के रूप में करने का फैसला किया।