होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

21 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

21 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1451: लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी खां दिल्ली का शासक बना।
1526: पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर ने लोदी वंश के अंतिम शासक इब्राहिम लोदी को मार गिराया।
1572: फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर।
1654: इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1720: बाजी राव प्रथम पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
1739: स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1782: थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना।
1895: अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर पैनटॉप्टिकान का प्रदर्शन किया गया।
1910: टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे संजीदा किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन।
1926: इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म।
1938: मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।
1941: यूनान ने नाजी जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
1945: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के बाहरी इलाकों पर कब्जा किया।
1960: ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बनी।
1967: यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।
1975: दक्षिण वियनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।
1987: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।
1996: भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
2006: नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
2007: वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने वनडे क्रिकेट से सन्यास लिया।
2013: आंकड़ो की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्तला देवी का निधन।
2015: भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक का निधन।
2021: प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद शंख घोष का निधन।