होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

29 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

29 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1759- दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
1775- सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
1830- पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ विद्रोह शुरु हुआ।
1870- ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1782- ब्रिटेन ने अमरीकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1889- बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में 'ग्लास हाउस' की आधारशिला रखी गई।
1947- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
1947- भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
1949- पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम की खदान में भीषण विस्फोट से 3700 लोगों की मौत।
1961- दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आए।
1963- कनाडा एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 118 लोगों की मौत।
1970- हरियाणा में सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1975- ब्रिटेन के मोटर रेसिंग के महानतम ड्राइवर ग्राहम हिल दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
1989- तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस्तीफा दिया।
1993- आधुनिक भारत को अपने औद्योगिक कौशल से समृद्ध बनाने वाले उद्योगपतियों में शुमार जे आर डी टाटा का निधन।
1999- महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2004- आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
2006- पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया। इसे हत्फ-4 का नाम दिया गया और शाहीन-। भी कहा गया।
2007- जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान संभाली।
2008- 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने मुंबई में को आतंकियों से मुक्त कराया। भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पांचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
2012- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

यह भी पढ़ें- 28 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं