होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

28 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

28 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1740 : मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन हुआ था।
1910 : इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया था।
1914 : अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत हुई थी।
1932 : इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा हुई थी।
1935 : रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई थी।
1937 : इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म। एक शासक के तौर पर उनका जीवन जितना राजसी और भव्य रहा, उनके जीवन का अंतिम समय और उनकी मौत उतनी ही दुखद और त्रासद रही है।
1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए थे।
2001: अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने। उन्होंने छह दिन की अंतरिक्ष यात्रा के लिए दो करोड़ डॉलर खर्च किए।
2002: पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।
2003: ऐपल ने आईट्यून्स स्टोर की शुरुआत की, जिससे उपभोक्ता इंटरनेट से गाने सीधे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते थे।
2003: दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम पर मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।
2007: श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना।
2008: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर इतिहास रचा।