होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिसार: महिला फुटबॉल खिलाड़ी ने लगाया कोच पर यौन शोषण का आरोप

हिसार: महिला फुटबॉल खिलाड़ी ने लगाया कोच पर यौन शोषण का आरोप

 

हरियाणा के हिसार जिले की एक नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी ने अपने कोच पर गंभीर आरोप लगाया है। कोच विनोद द्वारा कथित तौर पर 17 वर्षीय खिलाड़ी का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आदमपुर थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि जब वह कोच से ट्रेनिंग लेने जाती थी तब वो उसे बुरी नजर से देखता था। कई बार बहाना बनाकर अपने घर ले जाता था और छेड़छाड़ करता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने विनोद से 2014 के आसपास ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। उसकी गांव की कई और लड़कियां भी विनोद से कोचिंग ले रही थीं। छेड़खानी से वह असहज हो गई लेकिन शर्म के मारे किसी को बताया नहीं। पीड़िता के मुताबिक कोच का गांव उसके गांव से 4-5 किलोमीटर दूर है। 3 साल वह पहले जन्माष्टमी के दिन जागरण दिखाने के बहाने कई लड़कियों को अपने घर ले गया था। उस दिन लेट होने पर सभी को अपने घर ही सुलाने की बात कही। कुछ देर बाद वह लड़कियों के कमरे में आया, पीड़िता का हाथ पकड़कर साथ चलने के लिए कहा।

घटना के बाद गांव की कई लड़कियों ने विनोद से कोचिंग लेना छोड़ दिया। वहीं, आदमपुर थाना पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई को मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित पक्ष के बयान लिए गए हैं। इसके अलावा आरोपी विनोद ने भी पीड़ित के पिता पर काउंटर एफआईआर कराई है। विनोद पर धारा 354, 354A, 354D और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज हुआ है।


संबंधित समाचार