होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Hisar: स्याहड़वा में काम करते समय कुएं में गिरे दो किसान मिट्टी में दबे, बचाव कार्य जारी

Hisar: स्याहड़वा में काम करते समय कुएं में गिरे दो किसान मिट्टी में दबे, बचाव कार्य जारी

 

हिसार जिले के निकट के गांव स्याहड़वा में दो किसानों के कुए की मिट्टी में दबने का मामला सामने आया है। जैसे ही किसानों की कुएं में दबे होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली हड़कंप मच गया। जेसीबी की मदद से दोनों किसानों को बाहर निकालने का काम जारी है, लेकिन 20 फीट की खुदाई के बाद भी दबे हुए किसानों का कोई पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 7 बजे के आसपास दोनों किसान किसी काम से कुएं में उतरे थे तभी हादसा हो गया। मिट्टी में दबे किसान जगदीश उर्फ फौजी तथा जयपाल घटना के करीब 5 घंटे बाद भी कुएं में दबे हुए हैं। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम और पुलिसकर्मियों ने जेसीबी के जरिये मिट्टी में दबे दोनों किसानों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है, कुंआ 40 फुट गहरा बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसानों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
 

यह भी पढ़ें- Faridabad: बैटरी की दुकान में लगी भीषण आग, 3 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत


संबंधित समाचार