होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र बरागटा, 69 की उम्र में PGI में ली अंतिम सांस

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र बरागटा, 69 की उम्र में PGI में ली अंतिम सांस

 

हिमाचल प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ विधायक और दो बार के पूर्व मंत्री रहे नरेंद्र बरागटा का आज चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में कोविड-19 के बाद की जटिलताओं की वजह से निधन हो गया। तीन बार विधायक रहे बरागटा एक प्रमुख सेब उत्पादक और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री के रैंक के साथ विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक थे। वह 69 वर्ष के थे। 

बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नरेंद्र बरागटा के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया था।  13 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। जिसके बाद शनिवार को उनका निधन हो गया।  वहीं, मुख्यमंत्री ने उन्हें लोकप्रिय नेता बताया और उनके परिवार के सदस्यों से बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि बरागटा 1998-2002 तक बागवानी राज्य मंत्री और 2007 से 2012 तक बागवानी, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री रहे। उन्हें दिसंबर 2017 में शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई से फिर से चुना गया था।  बरागटा ने 2010 में शिमला जिले में सेब उगाने वाले क्षेत्रों में 3.29 करोड़ रुपये की केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत ओलावृष्टि से फसल को बचाने के लिए एंटी-हेल गन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 


संबंधित समाचार