होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जल्द आएंगे हिमाचल प्रदेश बोर्ड के रिजल्टस, यहां जानें तारीख

जल्द आएंगे हिमाचल प्रदेश बोर्ड के रिजल्टस, यहां जानें तारीख

 

HP Board Results:देश के अलग अलग राज्यों में बारी बारी कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिणाम की राह देख रहे बच्चों का इंतजार भी जल्द खत्म होने जा रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड मई महीने के अंत तक 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर देगा। इसके लिए स्कूल बोर्ड प्रबंधन जोरों-शोरों से तैयारी में जुटा हुआ है।

मई के अंत तक जारी हो सकता है रिजल्ट
जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम समाप्त खत्म कर लिया है। अब रिजल्ट घोषित करने के लिए आगामी प्रक्रिया पर काम चल रहा है। 10वीं-12वीं का परिणाम जल्द से जल्द घोषित हो सके, इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। 20 मई तक अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी न लेने के आदेश जारी किए गए हैं महीने के अंत तक हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का परिणाम घोषित होने की पूरी संभावना है।

2 लाख छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम का इंतजार
बता दें कि इस साल हिमाचल प्रदेश से करीब दो लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं-12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 12वीं के एक लाख से ज्यादा जबकि दसवीं क्लास के करीब 90 हजार बच्चे शामिल हैं। सीबीएससी समेत देश के अन्य कई राज्य बोर्डों ने भी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणामों का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

पहले घोषित होगा 12वीं का परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पहले 12वीं और इसके बाद दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। 12वीं कक्षा के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेजों व अन्य बड़े संस्थानों में एडमिशन लेनी होती है। ऐसे में बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड पहले 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा।


 


संबंधित समाचार