होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Pradesh: घर में अचानक लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत चार लोग जिंदा जले

Himachal Pradesh: घर में अचानक लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत चार लोग जिंदा जले

 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक घर में आग लग जाने की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया है। इस भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गये। इनमें परिवार के तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। वहीं चंबा पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ से इस दर्दनाक दुर्घटना की पुष्टि की गई है।

जानकारी के अनुसार, चंबा के जिले तीसा उपमंडल के तहत जुंगरा स्थित करातोश गांव में यह अग्निकांड हुआ। यहां बीती देर रात में अचानक एक घर में भयंकर आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में पिता और तीन बच्‍चों की जान चली गई है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र डेढ़ वर्ष, चार वर्ष और छह वर्ष बताई जा रही है। एक महिला भी हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुई है। महिला को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस कंट्रोल रूम चंबा की जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार की सुबह तीन बजे घटी। इस आगजनी में मुहम्‍मद रफी 26 साल, उनके बच्चों जैतून 6 वर्ष, समीर 4 साल और जुलेखा 02 साल की भी अग्निकांड में जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं महिला थुना पत्‍नी मुहम्‍मद रफी भी झुलसकर घायल हो गई है। घर में आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और जो घटनास्थल पर मामले जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोरोना के मुकाबले डेंगू का बढ़ा प्रकोप- अब तक सितंबर में सबसे ज्यादा मामले दर्ज


संबंधित समाचार