होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल : भारी बारिश से भारी नुकसान, दलदल में फंसी एचआरटीसी बस

हिमाचल : भारी बारिश से भारी नुकसान, दलदल में फंसी एचआरटीसी बस

 

Himachal Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश में देर रात हुई बारिश से कुछ क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के चार जिलों शिमला, चंबा, कांगड़ा और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को बाढ़ आने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 15 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। जबकि मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है।

इसके साथ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। बारिश के कारण जिले में 21 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। शांगचर के समीप हुए भूस्खलन से एचआरटीसी की बस दलदल में फंस गई जिसके चलते बस कुल्लू नहीं पहुंच पाई।

ऊंची चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। वहीं सेब का तुड़ान भी प्रभावित हो गया है। बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को नदी नालों से दूर रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गिरे सेब के दाम, मंडी पहुंची दो बहनों की आढ़ती से हुई बहस, बोली बच्चे भी पालने हैं


संबंधित समाचार