होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शिमला में सादे तरीके से मनाया गया हिमाचल दिवस, Social Distancing का रखा गया पूरा ख्याल

शिमला में सादे तरीके से मनाया गया हिमाचल दिवस, Social Distancing का रखा गया पूरा ख्याल

 

शिमला में कर्फ्यू के बीच पहली बार ऐतिहासिक रिज मैदान पर सादे तरीके से हिमाचल दिवस मनाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टनसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। वही, हिमचाल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम 5 मिनट में खत्म किया। शिमला-हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार हिमाचल दिवस सादे तरीके से मनाया गया।

73वें हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ध्वजारोहण किया और सलामी ली व वापिस लौट गए। ध्वजारोहण के समय सोशल डिस्टनसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया। सिर्फ 5 मिनट में ही रस्म अदायगी कर कार्यक्रम खत्म किया। बता दें कि 15 अप्रैल 1948 को छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल का मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में गठन हुआ था। उसके बाद 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को 18वें गणराज्य का दर्जा दिया।

वही, इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अमित कयश्यप ने बताया कि इस बार covid-19 के चलते हिमाचल दिवस को सांकेतिक रूप में मनाया गया है। सोशल डिस्टनसिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नही हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल दिवस आज, जानिए राज्य से जुड़ी दिलचस्प बातें


संबंधित समाचार