होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal ByElection:कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए जारी की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Himachal ByElection:कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए जारी की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 30 अक्टूबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। सूची में भूपेश बघेल, चरणजीत एस चन्नी, भूपिंदर एस हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू और कन्हैया कुमार आदि के नाम शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लिए कांग्रेस ने जिन 20 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं। वो इस प्रकर हैं...
1.भूपेश बघेल
2. चरणजीत सिंह चन्नी
3.भूपेंद्र सिंह हुड्डा
4.आनंद शर्मा
5. राजीव शुक्ला
6. राज बब्बर
7. आशा कुमारी
8. धनीराम शांडिल
9. सचिन पायलट
10. गुरकीरत सिंह कोटली
11. नवजोत सिंह सिद्धू
12. संजय दत्त
13. ठाकुर कौल सिंह
14. सुखविंदर सिंह सुखु
15. कुलदीप सिंह राठौर
16. मुकेश अग्निहोत्री
17. राजेंद्र राणा
18. धरमवीर सिंह राणा
19. कन्हैया कुमार
20. विक्रमादित्य सिंह

आपको बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मंडी लोकसभा से, संजय अवस्थी को अर्की विधानसभा क्षेत्र से, भवानी सिंह पठानिया को फतेहपुर से और रोहित ठाकुर को जुब्बल कोटखाई निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- HP पुलिस विभाग ने शुरू की कॉन्स्टेबल पद पर भर्तियां, 31 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन


संबंधित समाचार