होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कांग्रेस को दिशाविहीन पार्टी

हिमाचल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कांग्रेस को दिशाविहीन पार्टी

 

हिमाचल प्रदेश के ऊना के कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा के मामले पर दो दिन से विधानसभा हंगामे की भेंट चढ़ रही। विपक्ष इस मामले को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का षड्यंत्र बता रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। सत्ती ने कांग्रेस को दिशाविहीन पार्टी करार दिया है।

सत्ती ने नेता विपक्ष को इस मामले पर खुले मंच से बहस की चुनौती दे डाली है। सत्ती ने कहा कि ऊना के एसपी बेहतर काम कर रहे है। गौरतलब है कि हिमाचल विधानसभा के मॉनसून सत्र में हाल ही में ऊना में अवैध शराब मामले में कांग्रेस विधायक के पीएसओ और पीए की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा हो रहा है। इन पर अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप है।

सत्ती ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह के समय में कांग्रेस की एक दिशा होती थी, लेकिन अब नेता विपक्ष अपने आप को लीडर साबित करने में लगे हैं, लेकिन उनकी कोई मानता नहीं है। सत्ती ने कहा कि जब भी कोई दो नंबरी पकड़ा जाता है तो कांग्रेस उसका साथ देती है और इसी कारण आज कांग्रेस की यह हालत हुई है। सत्ती ने कहा कि ऊना की घटना को कांग्रेस तोड़मरोड़ कर पेश कर रही है।


संबंधित समाचार