होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा : घर से महिला हुई गायब, साले ने जीजा के खिलाफ कराया केस दर्ज, ये था मामला

हरियाणा : घर से महिला हुई गायब, साले ने जीजा के खिलाफ कराया केस दर्ज, ये था मामला

 

हरियाणा के डालियाकी गांव से एक महिला के अचानक गायब का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को डालियाकी गांव की एक महिला सोमवार को अचानक अपने घर से गायब हो गई। महिला के पति ने अपनी पत्नी का पता लगाने के लिए अपने ससुराल में संपर्क किया लेकिन महिला वहां पर भी नहीं मिली। महिला के गायब होने की जानकारी जब ससुराल वालों पता चली तो उन्होंने अपने दामाद के खिलाफ ही थाने में केस दर्ज करवा दिया। 

इस मामले की महिला के भाई ने थाना रामपुरा में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को महिला के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद के ही महिला की तलाश कर ही रही थी। इसी बीच महिला खुद ही पुलिस के सामने आ गई। जिसके बाद महिला से पुलिस ने पूछताछ की, तो महिला ने पुलिस के बताया कि शराब के नशे में उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वह नागरिक अस्पताल में दाखिल हो गई थी।

आपको बता दें कि खालेटा निवासी गजेंद्र ने पुलिस को अपनी दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बहन घर से लापता हो गई है। गजेंद्र ने अपनी बहन के लापता होने के पीछे अपने जीजा का ही हाथ बताया था। रामपुरा पुलिस ने उसके जीजा के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन इसी बीच सुबह महिला खुद घर पहुंच गई। उसने पूछताछ में बताया कि उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल हो गई थी। महिला के सकुशल लौटने के बाद परिजनों और पुलिस दोनों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब हो कि हरियाणा पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया। फिलहाल महिला अपने घर वापस लौट गई है। जिसके बाद पुलिस ने भी महिला के पति को समझाते हुए मामले को खत्म कर दिया है। पुलिस ने महिला के पति को हिदायत देते हुए कहां कि इस तरह से भविष्य में कोई हरकत की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Haryana-Rajasthan border: टोल टैक्स नाके पर बदमाशों ने टोल कर्मियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल


संबंधित समाचार