होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: प्रदेश में मतदान जारी, 10 बजे तक मतदान में ये जिला सबसे आगे

हरियाणा विस चुनाव: प्रदेश में मतदान जारी, 10 बजे तक मतदान में ये जिला सबसे आगे

 

आज लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान जारी है। खबर लिखे जाने तक हरियाणा में 8.73फीसद वोटिंग हुई है। अभी मतदान में फतेहाबाद सबसे आगे है। इसके बाद सिरसा का नंबर है। बता दे मतदान ठीक सात बजे शुरू हो गया था और शाम 6 बजे तक चलेगा।

हरियाणा में राज्य के लगभग 1.82 करोड़ मतदाता 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला करेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1064 पुरुष, 104 महिलाएं और एक अन्य उम्मीदवार शामिल हैं।राज्य में कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा चुनावों के लिए कुल 29400 बैलेट यूनिट, 24899 कंट्रोल यूनिट और 27611 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

मतदान प्रतिशत

पंचकूला- 2.46

अंबाला- 7.53

यमुनानगर- 6.92

कुरुक्षेत्र- 9.72

कैथल- 6.32

करनाल- 7.80

पानीपत- 7.70

सोनीपत- 8.80

जींद- 10.32

फतेहाबाद- 11.80

सिरसा- 11.49

हिसार- 11.00

भिवानी- 9.76

रोहतक- 9.80

झज्जर- 8.36

महेंद्रगढ़- 6.64

रेवाड़ी- 9.73

गुरुग्राम- 6.40

फरीदाबाद- 6.50

मेवात- 16.15

पलवल- 8.88

चरखी दादरी- 6.78

 


संबंधित समाचार